यह दिल की खता है।

मेरे घर का पता भी तुमको पता है 
मेरा हाल देखो, ना किसी से छिपा है 

मुहब्बत जो कर ली हमें माफ़ कर दो 
मासुम दिल है यह दिल की खता है। 

दरीचे से होकर चुपके से छुपके 
आये थे मिलने यह मोहल्ले को पता है। 

हाथों की लकीरों पर लड़खड़ाती अंगुलियाँ 
यह दिल के रास्ते पर इश्क़ का नशा है। 

Comments

Popular Posts