shriman ji ko chain nhi hai

श्रीमान जी को चैन नहीं है 
वो बीवी जी के फैन नहीं है 
व्हाट्सप्प पे अफवाह देखी 
बाहर निकलना बैन नहीं है
अंदर फिर एक आग लगी है 
दरवाजे पे ताक लगी है 
कदमो ने ज्यूँ कदम बढ़ाये 
मन घबराये याद दिलाये 
मामा जी का डंडा मोटा 
बीवी जी की बेलन छोटी 
घर के अंदर बात रहेगी 
इज़्ज़त अपने हाथ रहेगी 
श्रीमान जी वापिस अंदर आये 
लेकिन उनको चैन नहीं है 
क्योंकि बीवी जी के फैन नहीं है।
Mudit sand

Comments

Popular Posts