Achha lagta hai
यार साथ हो सारे तो सब अच्छा लगता है
परीक्षा का परचा भी हमें अच्छा लगता है।
तुम कल आये मेरे पास और कुछ कहा
झुठी थी यह बात मगर अच्छा लगता है।
चारों और नफरतों से घिरी दुनिया में वो बच्ची
जब करती है प्यार की बातें तो अच्छा लगता है।
तुम साथ न थे तो कोई बात नहीं
तस्वीर देख के भी हमें अच्छा लगता है।
यूँ तो कोई खास शौक नहीं है हमको गीतों गजलों का
मगर कहीं हो तुम्हारी चर्चा तो हमें अच्छा लगता है।
-Mudit sand
Comments
Post a Comment