Nahi re pagle

खत मिला, हाँ खत मिला 
दिल खिला, हाँ खिला 
क्या लिखा हे पढ़ कर सुनाओगे 
नहीं रे पगले, तुम चिढ़ाओगे। 

बुलावा आया हे, हाँ आया हे 
तो मिलने जाओगे, हाँ जायेंगे 
कहाँ कब मुझे ले जाओगे 
नहीं रे पगले, तुम पगलाओगे। 

तो प्यार हे, हाँ प्यार हे
प्यार जताओगे, हाँ जताएंगे 
तो मेरी जान अब उसकी जान 
नहीं रे पगले, तुम चिल्लाओगे। 

इकरार हे, हाँ इकरार हे 
कह पाओगे, हाँ पाएंगे 
सुनो हमसे कब मिलवाओगे 
नहीं रे पगले, तुम तड़पाओगे। 

संग गाओगे, हाँ गायेंगे 
नाच दिखाओगे, हाँ दिखाएंगे 
हमें भी सामने बिठाओगे 
नहीं रे पगले, तुम हंसी उड़ाओगे। 

वो मिली, हाँ वो मिली 
दिल मिले, हाँ मिले 
आगे क्या हुवा मुझे बताओगे 
नहीं रे पगले, तुम शरमाओगे। 

कल रात में, हाँ रात में 
तुम साथ में, हाँ साथ में 
कैसे करते हो थोड़ा सिखाओगे 
नहीं रे पगले, तुम आजमाओगे। 

इक चाँद था, हाँ चाँद था 
और इक चांदनी, हाँ चांदनी 
बताओ किसे बेहतर बताओगे 
नहीं रे पगले, तुम मरवाओगे। 
-Mudit sand

Comments

Popular Posts