Mere Dil ki WALL Par
याद है मुखड़ा तुम्हारा
और बिंदिया भाल पर
उस चित्र सा चित्र नहीं अब
मेरे दिल की Wall पर।
याद है पलकें तुम्हारी
प्यारी नीली आँख पर
उस नशे सा नशा नहीं अब
मेरे दिल की Wall पर।
याद है जुल्फें तुम्हारी
और इक तिल गाल पर
उस घटा सी घटा नहीं अब
मेरे दिल की Wall पर।
याद है धड़कन तुम्हारी
कह रही आ प्यार कर
उस तड़प सी तड़प नहीं अब
मेरे दिल की Wall पर।
याद है चुम्बन तुम्हारा
इन लबों के साथ पर
उस स्वाद सा स्वाद नहीं अब
मेरे दिल की Wall पर।
-------@---
Edited version 15sep2019
याद है मुखड़ा तुम्हारा
और बिंदिया भाल पर
यह तस्वीर post हुयी है
मेरे दिल की Wall पर।
याद है पलकें तुम्हारी
प्यारी नीली आँख पर
नूर देखो उतर रहा है
मेरे दिल की Wall पर।
याद है जुल्फें तुम्हारी
और इक तिल गाल पर
यह घटायें घुम रही है
मेरे दिल की Wall पर।
याद है धड़कन तुम्हारी
कह रही आ प्यार कर
यह सब बाते हो रही है
मेरे दिल की Wall पर।
याद है चुम्बन तुम्हारा
इन लबों के साथ पर
यह taste save किया है
मेरे दिल की Wall पर।
Comments
Post a Comment