achha hota

दोनों ने मिल के खूब आंसू बहाये हे
अच्छा होता जो कभी बात ही न होती।

एक दूसरे को चाहते हे मगर डरते हे ज़माने से
अच्छा होता जो कभी चाहत ही न होती।

बहुत गलत समझा हे हमने इक दूजे को
अच्छा होता जो कभी मुलाकात ही न होती।

करीब आने की कोशिश में बहुत दूर चले गए
अच्छा होता जो कभी साथ ही न होती।

बुलाया था मुझे एक रात कुछ बात करने को
अच्छा होता की कभी वो रात ही न होती।

उस दिन जो मेरी हाँ को पैगाम समझ लिया था
अच्छा होता जो कभी मेरी जुबां से हाँ ही न होती। 

Comments

Popular Posts