Kisi din to

किसी दिन तो किताबों में मेरा भी नाम होगा
यकीं हे जरूर जिंदगानी में बड़ा काम होगा।

मेरा बदन जब मेरी मेहनत के आगे हताश होगा
तब में मेरे ख्वाबो की दुनिया के आसपास होगा।

जब मेरी नींदो को ही बेहोसी सा आभास होगा
उस दिन तो मेरे खुद का मकाँ मेरे पास होगा।

मेरी तो रातो को भी सुबह सा अहसास होगा
तब जाके ही कहीं मेरे मकां में उजास होगा।

जब कुछ जमीँ और आसमाँ मेरे पास होगा
फिर ही सही पर उनको मुझ पे विश्वास होगा।

जिंदगी में जरूर इतना तो काम होगा
यकीं हे की मरने पे हर जुबां पे नाम होगा।





Comments

Popular Posts