sath chalte chalte wo bichud jate hain

साथ चलते चलते यूँ बिछुड़ जाते हैं 

गिरते हैं आँसू हम ठहर जाते हैं। 


प्यार में अनबन नहीं होती है क्या 

एक रूठ जाये तो एक मनाते हैं। 


बहाने इतने सारे हैं, वो कितने बनाते हैं 

जो प्यार करते हैं अक्सर वही भूल जाते हैं। 


हमारी नाकामियों का सफर ऐसा है 'मुदित'

रोने पर भी लगता है की गुनगुनाते हैं। 

Comments

Popular Posts