ek roj milkar ham unse kahenge
वो कुछ भी कहे
हम उनसे यही कहेंगे
यादों में सही पर मिलते रहेंगे
पूछेंगे उनसे की जो देखे थे हमने
अब क्या वो सपने केवल सपने रहेंगे
क्या सावन मिलेंगे कभी पुराने
कोयलिया फिर से गायेंगी गाने
क्या बारिश की बूंदें नाचेगी छमछम
और सजनी तुम्हारे वो नटखट बहाने
क्या छूने को तब भी बेताबियाँ रहेगी
और निगाहें तुम्हारी मेरे दिल से कहेगी
हाथों में फिर से क्या वो हाथ होगा
क्या दिल तुम्हारा फिर मेरे पास होगा
वो कुछ भी कहे
हम उनसे यही कहेंगे
यादों में सही पर मिलते रहेंगे ...
-मुदित
Comments
Post a Comment