nahi batata

ये आइना झूठा है बिलकुल भी सच नहीं बताता 

मैं कितना अच्छा हूँ यह हकीकत नहीं बताता। 


यहाँ हर रास्ते पर जादू है उन कातिल निगाहों का 

सब जानते हैं पता पर कोई उनका घर नहीं बताता। 


सारा शहर डरता रहता है जिस एक नाम के खौफ में  

उसको भी प्यार हुवा है और वो अब अपना नाम नहीं बताता। 


अब कैसे समझायें की चलता रहना जरुरी है चोट लगने के बाद भी 

वो रोता रहता है चुपके चुपके पर अपना घाव नहीं बताता। 

Comments