dupatte ka atak jana
दुपट्टे का अटक जाना
उसको ये खटक जाना
मेरी एक गुजारिश पर
उसका यूँ मटक जाना।
पैरों का फिसल जाना
बाँहों में समा पाना
साँसों की गुजारिश पर
सन्नाटों का घर जाना।
रातों का गुजर जाना
आँखों में भटक आना
पलकों की गुज़ारिश पर
मोती का लुढ़क जाना।
Comments
Post a Comment