Aankho pe iss kali patti
आँखों पे इस काली पट्टी की परिभाषा क्या दी जाएगी
जब सच को साबित होना होगा उससे सबूत मांगे जायेंगे
झूठ इतरा इतरा बोलेगा अरे सच तुझको रोना होगा।
जब अन्नदाता भूखे मरेंगे आत्महत्या लिख दी जाएगी
कर्जा मौन खड़ा बोलेगा अरे उनको यूँ ही मरना होगा।
जब नाकाबिल को काबिल घोषित कर जातियाँ देखी जाएगी
आरक्षण की आग बोलेगी मुझमे भभक कर जलना होगा।
जब सरकारें सब मौन रहेगी मासूम गरीब लुटे जायेंगे
अहंकार गरज बोलेगा उनको यूँ ही लूटना होगा।
जब आवाजें भारी होगी उनके गले घोंटे जायेंगे
न्यायलय में अन्याय बोलेगा उनको घुट घुट मरना होगा।
-मुदित सांड़
Comments
Post a Comment